सोचकर देखिए—आपका बच्चा आज 5 साल का है। और जब 15 साल बाद वह कॉलेज जाएगा, तो वहाँ अच्छी कोर्स के लिए अच्छी फीस भी देना होगा। जैसे कि engineering या medical की फीस लाखों में होती है। तो क्या अभी से आपको उसके लिए कुछ तैयारी करना सही नहीं होगा? सच कहूँ तो अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए हर माता-पिता को कुछ-न-कुछ अच्छी तैयारी करनी ही होती है। इसी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए LIC ने LIC Amritbaal Plan को लाया है क्योंकि
यह plan खासतौर पर बच्चों के भविष्य के लिए ही बनाया गया है। इसमें कोई market risk नहीं है, और न ही कोई उतार-चढ़ाव—बस एक तय, guaranteed amount जो maturity पर बच्चे को मिलेगा। अगर आप भी अपने बच्चे की पढ़ाई, शादी या किसी बड़े लक्ष्य के लिए सपना देख रहे हैं और उसे साकार करने के लिए एक safe और structured savings plan ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ आपको उसी के बारे में पूरी जानकारी आसान शब्दों में बताई गई है; बस आपको ध्यान से पढ़ना और समझना है ताकि आप इस plan को लेने के लिए सही से निर्णय ले सकें।
LIC Amritbaal Plan क्या है? — Plan Overview
LIC Amritbaal एक Non-Par, Non-Linked, Individual Savings Plan है। इसे LIC ने खासतौर पर बच्चों (minor life assured) के लिए design किया है।
कुछ जरूरी बातें एकदम simple भाषा में:
• Non-Par मतलब—LIC के मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा, bonus नहीं मिलेगा।
• Non-Linked मतलब — share market से कोई connection नहीं। पैसा safe रहेगा।
• Savings Plan मतलब—यह एक बचत योजना है, pure term insurance नहीं।
आप इसे offline (LIC agent or broker के जरिए) या online दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
इस Plan में 4 Options हैं—
• 2 Limited Premium के लिए (Option I & II)
• 2 Single Premium के लिए (Option III & IV)
Note: एक बार option चुनने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता।
Plan की खास बातें — Key Features
1. Guaranteed Addition हर साल मिलता है.
हर साल ₹80 प्रति ₹1,000 Basic Sum Assured की दर से guaranteed addition जुड़ता है — पूरे policy term तक। यानी आपका corpus automatically बढ़ता रहता है, बिना किसी market risk के।
2. Premium भरने के दो तरीके
Limited Premium में 5, 6 या 7 साल में premium भर सकते हैं। Single Premium में एक बार में पूरा पैसा दे दें। जो comfortable हो, वो चुनें।
3. Maturity की उम्र आप तय करें.
बच्चे को पैसा 18 से 25 साल की उम्र के बीच कब मिले—यह आप decide कर सकते हैं। जैसे, अगर आप चाहते हैं कि बच्चे को 21 साल में पैसा मिले जब वो graduation करे, तो वैसे set कर सकते हैं।
4. Maturity amount किश्तों में भी ले सकते हैं
जरूरी नहीं कि maturity पर एकमुश्त ही पैसा लेना पड़े। 5, 10 या 15 साल की installments में भी ले सकते हैं।
5. High Sum Assured पर Extra Rebate
जितना बड़ा sum assured, उतनी ज्यादा rebate—यानी effective premium कम हो जाता है।
6. Policy Loan की सुविधा
इसमें एक और खास benefit है कि जरूरत पड़ने पर policy पर loan भी ले सकते हैं।
7. Online खरीद पर अतिरिक्त छूट
Online खरीद पर Limited Premium में 10% और Single Premium में 2% की extra rebate मिलती है।
Benefits — आपको क्या मिलेगा?
Maturity Benefit (जब policy पूरी हो)
Maturity पर मिलेगा:
• Basic Sum Assured + पूरे term में जमा हुए Guaranteed Additions
• यानी जितने साल policy चली, उतने साल का ₹80 प्रति ₹1,000 BSA का addition जुड़ता रहेगा।
Death Benefit (दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर)
यह plan बच्चे की जान पर है, इसलिए death benefit nominee को मिलता है।
• Death Benefit Option I (Limited) 7× Annualized Premium or Basic Sum Assured — जो अधिक हो
• Death Benefit Option II (Limited) 10× Annualized Premium or Basic Sum Assured — जो अधिक हो
• Death Benefit Option III (Single) 1.25× Single Premium or Basic Sum Assured — जो अधिक हो
• Death Benefit Option IV (Single) 10× Single Premium
इसके साथ अब तक जमा Accrued Guaranteed Additions भी मिलेंगी।
Limited Premium में death benefit कभी भी कुल चुकाए गए premium के 105% से कम नहीं होगा।
एक जरूरी बात: अगर बच्चे की उम्र 8 साल से कम है और risk शुरू होने से पहले मृत्यु हो जाए, तो सिर्फ premium वापस मिलेगा (बिना ब्याज)। 8 साल से कम उम्र में risk cover 2 साल बाद या 8 साल की उम्र पर—जो पहले हो—शुरू होता है।
Rider — Premium Waiver Benefit
यह rider सिर्फ Option I और II पर मिलता है।
• इसका फायदा: अगर Proposer (जो premium भर रहा है, यानी parent) की मृत्यु या disability हो जाए, तो बाकी बचे हुए premium माफ हो जाते हैं। Policy चलती रहती है।
• शर्तें: Life Assured (बच्चा) minor होना चाहिए
और साथ ही कम से कम 5 साल PPT बाकी होना चाहिए. क्योंकि POSP-LI / CPSC-SPV से खरीद पर rider नहीं मिलेगा.
Read Also: अवश्य पढ़े इसे भी।
1. LIC Yuva Term Plan 2026 ₹50 लाख से ₹5 करोड़ कवर, ₹5950 से शुरू? पूरी सच्चाई जानें
2. Ayushman Bharat PM-JAY Scheme 2026: पात्रता, लाभ, ₹5 लाख कवरेज
3. EPFO की EDLI Plan में 0 प्रीमियम पर ₹7 लाख तक का जीवन बीमा कैसे मिलेगा पूरी जानकारी हिंदी में
Eligibility — कौन ले सकता है यह Plan?
| विवरण | न्यूनतम | अधिकतम |
|---|---|---|
| बच्चे की प्रवेश आयु | 0 साल (30 दिन पूरे) | 13 साल |
| Maturity आयु | 18 साल | 25 साल |
| Policy Term (Limited) | 10 साल | 25 साल |
| Policy Term (Single) | 5 साल | 25 साल |
| Premium Payment Term |
5, 6 या 7 साल (Limited) एकमुश्त (Single) |
|
| Basic Sum Assured | ₹2,00,000 | कोई सीमा नहीं* |
Underwriting के अधीन। POSP-LI से अधिकतम ₹25 लाख तक और policy term 20 साल तक।
Premium की जानकारी
• Payment Modes: Yearly, Half-Yearly, Quarterly, Monthly
• Grace Period: Yearly/Half-Yearly/Quarterly → 30 दिन | Monthly → 15 दिन
• Online Rebate: Limited Premium पर 10%, Single Premium पर 2%
Tax का consideration policy benefits में शामिल नहीं है.
जरूरी नियम और शर्तें
Grace Period और Lapse को समझें
• अगर due date पर premium नहीं भरा तो grace period मिलता है। Grace period में premium न भरें तो policy lapse हो जाती है।
• अगर पहले साल का पूरा premium नहीं भरा और अगला premium भी नहीं भरा — तो कोई लाभ नहीं, premium भी वापस नहीं।
Paid-Up — जब premium बंद हो जाए
कम से कम 1 साल का premium भरने के बाद अगर आगे नहीं भर पाए, तो policy paid-up हो जाती है। इसमें death benefit और maturity benefit reduced होकर मिलता है — चुकाए गए साल के अनुपात में।
Revival—Policy दोबारा चालू करना
Lapse के बाद 5 साल के अंदर और maturity से पहले policy revive की जा सकती है।
• Revival Interest Rate (2024-25): 9.50% p.a. (compounding half-yearly)
• Revival के बाद policy के सभी लाभ पहले जैसे बहाल हो जाते हैं।
Surrender — Policy बीच में बंद करना
• Limited Premium: पहले साल के बाद surrender कर सकते हैं। Guaranteed Surrender Value (GSV) के लिए 2 साल का premium जरूरी।
• Single Premium: कभी भी surrender कर सकते हैं।
1.पहले 3 साल → 75% Single Premium वापस
2.उसके बाद → 90% Single Premium वापस
Surrender होते ही policy समाप्त हो जाती है।
Free Look Period
Policy मिलने के 30 दिन के अंदर अगर पसंद न आए तो वापस कर सकते हैं। Risk premium, medical और stamp duty काटकर premium वापस मिलेगा।
Pros & Cons — फायदे और नुकसान
फायदे (Pros)
• Guaranteed Addition — market से कोई link नहीं, हर साल तय growth।
• Flexible Maturity Age — 18 से 25 साल के बीच कभी भी mature करें।
• Settlement Option — maturity amount किश्तों में लें, एकमुश्त की जरूरत नहीं।
• Premium Waiver Rider — Proposer को कुछ हो तो भी policy चलती रहती है।
• Loan Facility — जरूरत पर पैसा loan के रूप में मिल सकता है।
कमियाँ (Cons)
• Bonus नहीं — Non-Par plan है, LIC के profit में हिस्सा नहीं।
• Rider की सीमाएं — Option III & IV और POSP channel पर rider नहीं।
• Early Surrender में नुकसान — जल्दी बंद करने पर premium का बड़ा हिस्सा कट जाता है।
• Revival Interest ज्यादा — 9.5% revival rate काफी high है।
यह Plan किसके लिए सही है और किसके लिए नहीं?
यह Plan आपके लिए है अगर:
• आप बच्चे की higher education या बड़ी जरूरतों के लिए एक fixed, safe fund बनाना चाहते हैं
• आपको market risk बिल्कुल नहीं लेनी और guaranteed return चाहिए
• बच्चे की उम्र 0 से 13 साल के बीच है
• आप 5 से 7 साल में premium देने की capacity रखते हैं
यह Plan आपके लिए नहीं है अगर:
• आप बहुत high return चाहते हैं जैसे equity-linked plans में मिलता है
• आप short-term में पैसे वापस चाहते हैं
• बच्चे की उम्र 13 साल से ऊपर है
• आपको pure term insurance चाहिए सिर्फ protection के लिए
Example — ₹10 लाख Sum Assured पर कैसे काम करेगा?
मान लीजिए:
Rahul ने अपने 5 साल के बेटे के लिए LIC Amritbaal Plan लिया। तो इसमें
Basic Sum Assured: ₹10,00,000
- Option: II (Limited Premium)
- Policy Term: 16 साल (Maturity Age: 21 साल)
Maturity पर (16 साल बाद):
- Basic Sum Assured: ₹10,00,000
- Guaranteed Addition: ₹80 × 1000 units × 16 साल = ₹12,80,000
- कुल Maturity Amount: ₹22,80,000
यह रकम उसके बेटे की graduation fees, higher studies या किसी बड़े goal के काम आ सकती है।
Death Case:
अगर बच्चे की policy term में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाए, तो nominee को Death Benefit (10× Annualized Premium या BSA — जो अधिक हो) + Accrued Guaranteed Additions मिलेंगे। यह amount कुल चुकाए premium के 105% से कम नहीं होगी।
Note: यह calculation illustrative है। Actual amount premium, option और policy terms के हिसाब से अलग हो सकती है। Tax calculations शामिल नहीं हैं।
FAQs
Q1. LIC Amritbaal में हर साल कितना Guaranteed Addition मिलता है?
A: ₹80 प्रति ₹1,000 Basic Sum Assured की दर से, हर साल, पूरे policy term तक।
Q2. क्या Maturity पर पैसा एकमुश्त ही लेना जरूरी है?
A: नहीं। Settlement Option के जरिए maturity amount 5, 10 या 15 साल की किश्तों में भी ले सकते हैं। इसके लिए maturity से कम से कम 3 महीने पहले request देनी होगी।
Q3. अगर कुछ साल बाद premium नहीं भर पाए तो क्या होगा?
A: अगर कम से कम 1 साल का premium भर दिया है, तो policy Paid-Up हो जाएगी — reduced benefits के साथ चलती रहेगी। 5 साल के अंदर revival भी कर सकते हैं।
Q4. क्या यह plan online खरीद सकते हैं?
A: हाँ, LIC की official site www.licindia.in से online खरीदा जा सकता है। Limited Premium पर 10% और Single Premium पर 2% extra rebate भी मिलती है
निष्कर्ष
LIC Amritbaal Plan एक ऐसा plan है जो parents को यह confidence देता है कि चाहे कुछ भी हो, बच्चे का future secure है। यह plan उनके लिए बना है जो safe, predictable और guaranteed savings चाहते हैं — बिना किसी market risk के। क्योंकि
यह plan high return तो नहीं देता, और इसमें bonus भी नहीं मिलता। लेकिन अगर आपकी priority है तो — बच्चे की पढ़ाई के लिए एक fixed corpus जिसमें guaranteed मिले — तो LIC Amritbaal Plan एक solid choice हो सकती है।
खरीदने से पहले LIC के अधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच विजिट करें या LIC कि authorized agent से बात करें, premium calculator check करें और policy document ध्यान से पढ़ें। क्योंकि एक informed decision हमेशा बेहतर होती है।
डिसक्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है और उपलब्ध पॉलिसी दस्तावेज पर आधारित है। क्लेम सेटलमेंट LIC की जांच और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करता है। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा LIC कि अधिकारिक साइट या नजदीकी LIC ब्रांच से जरूर संपर्क करें। यह कोई कानूनी सलाह नहीं है।
