LIC Yuva Term Plan Claim Process 2026 कैसे करें? | Step-by-Step जानकारी हिंदी में

LIC Yuva Term Plan – डेथ क्लेम कैसे करें? यह सधारण सवाल नहीं बल्कि सभी के लिए Important सवाल है इसके बारे में सबकुछ ध्यान से पढ़ना जरूरी है क्योंकि सही जानकारी होने पर Claim सही से कर पाएंगे तो Reject या Pending में होने का समस्या आ सकती है                                

LIC Yuva Term Plan Claim Process 2026

एक बार सोचिए कि अगर घर के कमाने वाले की अचानक मौत हो जाए — यह किसी भी परिवार के लिए सबसे मुश्किल वक्त होता है। ऐसे में टर्म इंश्योरेंस का क्लेम मिलना बहुत जरूरी हो जाता है, लेकिन अगर सही तरीका न पता हो तो प्रक्रिया उलझ जाती है।

LIC Yuva Term Plan (UIN: 512N355V02) एक प्योर रिस्क प्लान है — मतलब इसमें सिर्फ डेथ क्लेम होता है, कोई मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं। तो आइए, बिल्कुल सीधे और आसान भाषा में समझते हैं कि क्लेम कैसे करें।

LIC Yuva Term Plan Claim करने का तरीका – एक-एक कदम 

पहला कदम: फौरन सूचना दें जैसे ही मौत हो, देरी किए बिना नजदीकी LIC ब्रांच या हेल्पलाइन पर इंटिमेशन दें। जितनी जल्दी बताएंगे, उतनी जल्दी प्रक्रिया शुरू होगी।

दूसरा कदम: क्लेम फॉर्म भरें LIC का डेथ क्लेम फॉर्म मांगें और उसे ध्यान से, साफ-साफ भरें। कोई भी जानकारी अधूरी न छोड़ें।

तीसरा कदम: दस्तावेज जमा करें भरे हुए फॉर्म के साथ सभी जरूरी कागजात ब्रांच में जमा कर दें।

चौथा कदम: जांच (जरूरत पड़ी तो) अगर मौत पॉलिसी के शुरुआती सालों में हुई हो या कारण अनैचुरल हो, तो LIC जांच कर सकता है। घबराने की बात नहीं — बस सहयोग करें।

पांचवां कदम: पैसा मिल जाएगा सब कुछ सही पाए जाने पर क्लेम की रकम नॉमिनी के बैंक अकाउंट में NEFT से भेज दी जाती है।

LIC Yuva Term Plan Claim Process में कितने दिन लगते हैं?

यहाँ क्लेम का प्रकार, समय कि बात करें तो बिना जांच वाला क्लेम 15 दिन लग सकते है जांच वाला क्लेम 45 दिन लग सकते है इस प्रकार से इसमें समय लगता है

LIC Yuva Term Plan Claim Process 2026 के लिए कौन से कागजात चाहिए?

ये दस्तावेज तैयार रखें:

• LIC का क्लेम फॉर्म (ब्रांच से मिलेगा)

• मूल पॉलिसी दस्तावेज

• NEFT मैंडेट (बैंक अकाउंट डिटेल्स के लिए)

• प्रूफ ऑफ टाइटल (नॉमिनी की पहचान साबित करने वाला)

• प्रूफ ऑफ डेथ

• मेडिकल ट्रीटमेंट रिकॉर्ड्स (अगर इलाज हुआ हो)

• स्कूल/कॉलेज/एम्प्लॉयर सर्टिफिकेट (जहां लागू हो)

• उम्र का प्रमाण (अगर पॉलिसी में पहले से नहीं है)

• एक्सीडेंट या अनैचुरल मौत के केस में: FIR, पंचनामा और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट

Real Also: अवश्य इसे भी पढ़े।

1. LIC Yuva Term Plan 2026: ₹50 लाख से ₹5 करोड़ कवर, ₹5950 से शुरू? पूरी सच्चाई जानें

2. LIC Protection Plus Claim Process 2026  

कैसे करें? पूरी जानकारी हिंदी में    

3. Life Insurance Claim Process 2026 कैसे करें? क्या है New IRDAI Rules पूरा जानें 

क्लेम करने के लिए कुछ जरूरी बातें जो ध्यान में रखें

पॉलिसी एक्टिव होनी चाहिए — अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है, तो क्लेम नहीं मिलेगा।

सुसाइड क्लॉज — पॉलिसी शुरू होने या रिवाइवल के 12 महीने के अंदर सुसाइड हुआ हो, तो नॉमिनी को सिर्फ 80% प्रीमियम वापस मिलता है (एक्स्ट्रा, राइडर प्रीमियम और टैक्स छोड़कर)। सिंगल प्रीमियम प्लान में 80% सिंगल प्रीमियम मिलता है।

• लैप्स्ड पॉलिसी में सुसाइड क्लॉज भी काम नहीं करता — यानी कोई भुगतान नहीं।

• क्लेम सेटल होने के बाद कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं दिया जाता।

• पॉलिसी जारी होने के 3 साल बाद LIC ज्यादातर मामलों में पॉलिसी को चैलेंज नहीं कर सकता — सिर्फ Section 45 के तहत फ्रॉड साबित होने पर अलग बात है।

यहाँ ये गलतियां बिल्कुल न करें

ये छोटी-छोटी गलतियां क्लेम रोक सकती हैं या देरी करा सकती हैं इसे एकदम ध्यान में रखे:

• फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी भरना

• दस्तावेज अधूरे जमा करना

• क्लेम इंटिमेशन में देरी करना

• NEFT डिटेल्स गलत भरना

• एक्सीडेंटल मौत में FIR, पंचनामा या पोस्ट मार्टम रिपोर्ट न देना

• मूल पॉलिसी दस्तावेज घर पर भूल जाना

FAQs (कुछ सवाल जो लोगों के मन में रहते है)

Q1. LIC Yuva Term का क्लेम कितने दिन में मिलता है? 

A. बिना जांच वाले क्लेम में 15 दिन और जांच वाले में 45 दिन।

Q2. क्लेम के लिए सबसे पहले क्या करें? 

A. मृत्यु के तुरंत बाद नजदीकी LIC ब्रांच या हेल्पलाइन पर इंटिमेशन दें।

Q3. लैप्स्ड पॉलिसी में क्लेम मिलता है? 

A. नहीं। क्लेम तभी मिलेगा जब पॉलिसी active (inforce) हो।


आखिरी बात (Most Important)

LIC Yuva Term का क्लेम प्रोसेस उतना मुश्किल नहीं है क्योंकि इसमें बस दस्तावेज पूरे हों और इंटिमेशन समय पर हो। और साथ ही IRDAI का new rules कि भी जानकारी हों। तो उसके बाद कोई समस्या नहीं होती। अगर किसी भी प्रकार की समस्या हो और मुश्किल लगे तो सीधे LIC हेल्पलाइन:

• +91-022-68276827 या 

• IRDAI टोल-फ्री 155255 पर कॉल करें।

इस दोनों पर सम्पर्क करके आप सभी सवालों का solution पा सकते है इसलिए हमेशा अधिकारिक साइट य हेल्पलाइन नंबर का ही उपयोग करें, किसी प्रकार के हो रहें scam से बचे और सुरक्षित रहें।




डिसक्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है और उपलब्ध पॉलिसी दस्तावेज पर आधारित है। क्लेम सेटलमेंट LIC की जांच और दस्तावेज सत्यापन पर निर्भर करता है। सटीक और नवीनतम जानकारी के लिए हमेशा LIC कि अधिकारिक साइट या नजदीकी LIC ब्रांच से जरूर संपर्क करें। यह कोई कानूनी सलाह नहीं है।













Post a Comment

Previous Post Next Post

Ad 2