EPFO की EDLI Plan: 0 प्रीमियम पर ₹7 लाख तक का जीवन बीमा कवरेज प्लान

                                                                           
EPFO की EDLI Plan
                  

भारत में निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का सबसे मजबूत लेकिन सबसे कम चर्चित कवच है यह कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना (EDLI Scheme) है। यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित की जाती है, जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है।
इस EDLI योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कर्मचारी को एक भी रुपया प्रीमियम नहीं देना पड़ता, फिर भी सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को ₹2.5 लाख से ₹7 लाख तक का एकमुश्त जीवन बीमा लाभ मिलता है।


EDLI योजना क्या है? (What is EDLI Scheme)

EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme) एक ऑटोमैटिक लाइफ इंश्योरेंस कवर है, इसमें हर EPF सदस्य को बिना किसी अलग पॉलिसी कराए, मेडिकल टेस्ट या आवेदन के मिलता है।

• कोई अलग बीमा पॉलिसी नहीं
• कोई मेडिकल टेस्ट नहीं
• कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं
• 18 से 58 वर्ष तक स्वतः कवर
• केवल EPF सदस्य होना जरूरी

ध्यान दें: शर्त सिर्फ एक है — कर्मचारी की मृत्यु सेवा के दौरान होनी चाहिए।


EPFO की EDLI योजना का उद्देश्य

इस योजना का मूल उद्देश्य है:
निजी क्षेत्र के किसी कर्मचारी की अचानक मृत्यु होने पर उसके परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता देना, ताकि कर्ज, असहायता या गरीबी की स्थिति न बने, ताकि अर्थीक स्तिथि बनी रहे।

EPFO के अनुसार, हालिया संशोधनों के बाद हर साल 20,000 से अधिक परिवारों को अतिरिक्त लाभ मिला है।
EPFO की EDLI योजना का इतिहास (संक्षेप में)

• 1 अगस्त 1976: योजना लागू
• 2010–11: अधिकतम लाभ ₹1 लाख
• 2014: वेतन सीमा ₹15,000 तय
• 2016: 30× वेतन + 50% PF फार्मूला
• 15 फरवरी 2018: न्यूनतम ₹2.5 लाख
• 28 अप्रैल 2021 (GSR 299(E)):
• अधिकतम ₹7 लाख
• न्यूनतम ₹2.5 लाख स्थायी
• 18 जुलाई 2025 (GSR 476(E)):
• कम सेवा वालों के लिए ₹50,000 न्यूनतम
• 60 दिन का गैप इग्नोर
• 17 दिसंबर 2025 सर्कुलर:
• वीकेंड/छुट्टियां ब्रेक नहीं
• अंतिम योगदान के 6 महीने तक पात्रता


EDLI योजना में कौन पात्र है? (Eligibility)

• इसमें सभी EPF के सदस्य 
• 20+ कर्मचारियों वाली निजी फैक्ट्री/स्थापना
• सेवा के दौरान मृत्यु अनिवार्य

सेवा अवधि के आधार पर:
• 12 महीने से कम सेवा → Part A
• 12 महीने या अधिक निरंतर सेवा → Part B
• अब 60 दिन तक का गैप मान्य होगा
• दो अलग-अलग कंपनियों की सेवा जोड़कर 12 महीने मान्य होगा 
• Exempted Trust पर भी लागू
• औद्योगिक दुर्घटना, कोविड जैसी मृत्यु पर भी मान्य
• e-Nomination अनिवार्य

योगदान: कर्मचारी पर ₹0 बोझ

• कर्मचारी: ₹0

नियोक्ता:
• मूल वेतन + DA का 0.5%
• अधिकतम वेतन सीमा ₹15,000
• एडमिन चार्ज: 2017 से शून्य

नियोक्ता को हर महीने ECR के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है।

EDLI लाभ की आधिकारिक गणना (Para 22 – फरवरी 2026)

अंतिम लाभ = Part A या Part B (जो अधिक हो) + 20% बोनस 
(अधिकतम सीमा लागू)

Part A – सभी के लिए (PF बैलेंस आधारित)

• पिछले 12 महीनों का औसत PF बैलेंस
• अगर बैलेंस ₹50,000 से कम → ₹50,000 न्यूनतम
• ₹50,000 से अधिक → ₹50,000 + 40% अतिरिक्त
• अधिकतम (बोनस सहित) → ₹1.20 लाख
• जुलाई 2025 से नया फ्लोर लागू

Part B – 12 महीने निरंतर सेवा वालों के लिए

• औसत मासिक वेतन (₹15,000 तक) × 35 = ₹5.25 लाख
• औसत PF बैलेंस का 50% (अधिकतम ₹1.75 लाख)
• कुल अधिकतम: ₹7 लाख
• न्यूनतम: ₹2.5 लाख

उदाहरण से समझते है :

Ex.1 (कम सेवा)
        • वेतन ₹12,000
        • सेवा 8 महीने
        • औसत PF ₹40,000
        • कुल अंतिम लाभ: ₹50,000 + 20% = ₹60,000
Ex.2 (पूर्ण सेवा)
        • वेतन ₹15,000
        • सेवा 14 महीने (15 दिन गैप)
        • औसत PF ₹2 लाख
        • कुल अंतिम लाभ: ₹7 लाख (कैप लागू)

e-Nomination क्यों जरूरी है?

• e-Nomination इसलिए जरूरी है क्योंकि e-Nomination अपडेट न होने पर परिवार को क्लेम में भारी परेशानी होती है।
• यह Unified Portal पर 2 मिनट में अपडेट किया जा सकता है।

EDLI योजना क्यों जरूरी है?

यह इसलिए जरूरी है की गरीब परिवार को बहुत सहायता इसके मध्यम से प्रदान की जाती है और इसकी सबसे खास बात की यह
• ₹0 खर्च में जीवन बीमा
• टैक्स-फ्री एकमुश्त राशि
• PF के साथ तुरंत सहायता
• करोड़ों परिवारों की सुरक्षा

महत्वपूर्ण सलाह

• UAN हमेशा सक्रिय रखें
• हर 6 महीने में e-Nomination चेक करें
• सिर्फ govt. की अधिकारिक साइट पर भरोसा करें
• फर्जी ऐप/लिंक से बचें

हमने यहाँ EDLI योजना के बारे में सभी चीजों को बारीकी से सहज करके बताने का काम किया है ताकि सभी गरीब वर्ग परिवार को पूरा सहायता प्रदान किया जा सकें।
EDLI योजना सच में “हम हैं ना” का उदाहरण है।
बिना प्रीमियम, बिना झंझट और ₹7 लाख तक की सुरक्षा यह हर EPF सदस्य के परिवार के लिए एक अदृश्य लेकिन मजबूत ढाल है।
आज ही e-Nomination अपडेट करें और सुनिश्चित करें कि आपका परिवार सुरक्षित है।






Post a Comment

Previous Post Next Post