Insurance Claim करने में समस्या क्यों आती है क्योंकि Insurance plan लेते वक्त हम सोचते हैं — "जब जरूरत पड़ेगी, तब claim मिलेगा।" लेकिन सही जानकारी न होने पर claim process में देरी या परेशानी हो सकती है। LIC's Protection Plus एक ULIP plan है और इसमें death claim तथा maturity claim दोनों होते हैं।
यहाँ हम LIC Protection Plus claim process को आसान शब्दों में step-by-step तरीके से समझेंगे।
अगर आप या आपके परिवार को कभी claim करना पड़े — तो यह जानकारी आपके काम आ सकता है।
Death Claim (मृत्यु दावा)
LIC Branch या Helpline पर सूचना दें
सबसे पहले अपने नजदीकी LIC branch में जाएं या LIC के call centre पर call करें:
• 📞 022-68276827 (24×7)
• SMS: LICHELP <Policy No.> को 9222492224 पर भेजें
Note: Helpline number समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए latest जानकारी के लिए LIC की official website जरूर चेक करें।
Claim Form भरें
Branch से Death Claim Form लें और सही-सही भरकर जमा करें।
Documents जमा करें
सभी required documents collect करके branch में submit करें (नीचे list दी गई है)।
Verification Process
LIC अपनी प्रक्रिया के अनुसार claim verify करेगा।
Claim Settlement
• बिना जांच (Simple) Death Claim: आवश्यक documents मिलने के बाद आमतौर पर 15 दिनों में
• जांच सहित Death Claim: 45 दिनों तक समय लग सकता है
Payment
Nominee को amount:
• Lump sum में
या
• Settlement Option के तहत 5 साल तक किस्तों में
यह option policyholder द्वारा पहले चुना जाना चाहिए।
Read Also: अवश्य पढ़े इसे भी।
1. LIC Protection Plus 2026 ₹1 करोड़ तक सुरक्षा! Eligibility, Benefits की पूरी जानकारी हिंदी में
2. Life Insurance Claim Process 2026 कैसे करें? क्या है New IRDAI Rules पूरा जानें
3. LIC Yuva Term Plan 2026 क्या है? सच में ₹50 लाख से ₹5 करोड़ कवर, पूरी डिटेल जानें
Maturity Claim
• LIC आपको policy maturity से पहले inform करेगा।
• Branch में जाकर maturity claim form भरें।
• Documents जमा करें।
• Due date पर Fund Value + Mortality Charge Refund (अगर सभी premiums समय पर भरे हों) आपके account में आ जाएगी।
Required Documents
Death Claim के लिए:
• Death Claim Form
• Original Policy Document
• Claimant का Photo ID Proof
• Bank Account Details (Cancel cheque / Passbook copy)
• Death Certificate
• Nominee का Photo ID Proof
Maturity Claim के लिए:
• Original Policy Document
• Discharge Form / Maturity Claim Form
• Photo ID Proof
• Bank Account Details
Note: Documents की exact list LIC branch से confirm करें, क्योंकि case-to-case basis पर अतिरिक्त documents मांगे जा सकते हैं।
Important Rules & Conditions
• Suicide Exclusion: Policy शुरू होने के पहले 12 महीने के अंदर आत्महत्या होने पर Full Death Benefit नहीं मिलेगा — केवल Unit Fund Value (applicable charges के अनुसार) दिया जाएगा।
• Partial Withdrawal का असर: Death benefit calculate करते समय पिछले 2 साल के Partial Withdrawal Basic Sum Assured से घटाए जाते हैं।
• Age Proof गलत होने पर: गलत उम्र दर्ज होने से claim राशि प्रभावित हो सकती है।
• Settlement Option: यह option policyholder को पहले से choose करना होता है — nominee बाद में इसे change नहीं कर सकते।
• Claims TAT: IRDAI guidelines के अनुसार timelines follow की जाती हैं।
Common Mistakes to Avoid — इन गलतियों से बचें
• Nominee का नाम update न करना
• Documents collect करने में देरी
• Policy document सुरक्षित न रखना
• Claim inform करने में देरी
• Suicide Clause को ignore करना
• Partial Withdrawal के बाद calculation समझने में गलती
Grievance (शिकायत) Process
अगर claim settle नहीं हो रहा या कोई समस्या है:
• Branch Manager से संपर्क करें
• GRO (Grievance Redressal Officer) से संपर्क करें
• Insurance Ombudsman के पास जाएं
• IRDAI में complaint दर्ज करें
ध्यान दे: LIC grievance का समाधान सामान्यतः निर्धारित समय सीमा में किया जाता है (आमतौर पर 14 दिनों के भीतर), लेकिन case के अनुसार समय बदल सकता है।
निष्कर्ष
LIC Protection Plus का claim process तब आसान लगता है जब आपको सही जानकारी हो।
अपने nominee को policy की पूरी जानकारी दें:
• Policy Number
• Documents की location
• LIC contact details
Nomination हमेशा updated रखें।
याद रखें: insurance का असली मकसद तभी पूरा होता है जब जरूरत के वक्त claim smoothly मिले।
Disclaimer: यह article LIC's Protection Plus के Sales Brochure, Policy Document और Customer Information Sheet (CIS) पर आधारित है। Returns market-linked हैं और guaranteed नहीं हैं। यह financial advice नहीं है — निर्णय लेने से पहले अपने advisor से सलाह लें।
