Life insurance claims for 2026: IRDAI नियमों के अनुसार Claim guide step by step

                                                                     
Life insurance claims for 2026

आज यह जानना जरूरी है कि जीवन बीमा लेना जितना आसान है, सही समय पर उसका क्लेम करना उतना ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि जानकारी की कमी के कारण क्लेम में देरी हो जाती है या प्रक्रिया जटिल लगने लगती है। इससे बीमाधारक को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए Insurance Regulatory and Development Authority of India ने 5 सितंबर 2024 को Master Circular on Protection of Policyholders’ Interests लागू किया। 

इससे होगा क्या कि इस सर्कुलर के तहत सभी बीमा कंपनियों—चाहे Life Insurance Corporation of India हो या HDFC Life Insurance और SBI Life Insurance—या अन्य कोई भी हो। सभी को एक समान नियमों का पालन करना अनिवार्य है। 2026 में भी यही नियम लागू हैं।

यहाँ आपको क्लेम इंटिमेशन से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में समझाई गई है, ताकि जरूरत के समय कोई परेशानी न हो।


Life insurance claims for 2026: Claim Intimation (सबसे पहला और जरूरी स्टेप)

इसमें जब पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए या पॉलिसी मैच्योर हो जाए, तो सबसे पहले बीमा कंपनी को सूचना देना जरूरी होता है।

आप निम्न तरीकों से इंटिमेशन कर सकते हैं:
• कंपनी का हेल्पलाइन नंबर (24×7)
• ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप
• नजदीकी ब्रांच या एजेंट
• ईमेल या SMS

Death Claim के दौरान आपको ये जानकारी देनी होती है:
• पॉलिसी नंबर
• बीमित व्यक्ति का नाम
• मृत्यु की तारीख, स्थान और कारण
• नॉमिनी का विवरण

इंटिमेशन के बाद कंपनी आपको क्लेम फॉर्म और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सूची भेज देती है। ध्यान रखें—जितनी जल्दी इंटिमेशन करेंगे, क्लेम उतना जल्दी प्रोसेस होगा।


Life insurance claims for 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स (IRDAI के अनुसार कॉमन लिस्ट)

Insurance Regulatory and Development Authority of India के नियमों के अनुसार, बीमा कंपनी 15 दिनों के भीतर एक बार में ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स मांग सकती है। बार-बार अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स मांगना अनुमति नहीं है।

आमतौर पर ये डॉक्यूमेंट्स लगते हैं:
• क्लेम फॉर्म (सही तरीके से भरा हुआ)
• ओरिजिनल पॉलिसी डॉक्यूमेंट
• डेथ सर्टिफिकेट (Death Claim के लिए)
• पहचान प्रमाण (आधार, PAN, पासपोर्ट)
• एड्रेस प्रूफ
• बैंक डिटेल (Cancelled Cheque/Passbook)
• डिस्चार्ज फॉर्म (साइन किया हुआ)

अगर नॉमिनी नहीं है, तो लीगल हेयर या सक्सेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ सकती है।

1. Legal Heir Certificate (कानूनी वारिस प्रमाणपत्र)

कब चाहिए?
• छोटे क्लेम (जैसे LIC, बैंक बैलेंस, PF आदि)
• जब सभी वारिस सहमत हों

कहाँ से बनता है?
• तहसील / SDM ऑफिस (Sub-Divisional Magistrate)
• कई राज्यों में Online (State e-District Portal)

कैसे बनवाएँ? (Process)
आवेदन फॉर्म भरें (ऑफलाइन या ऑनलाइन)

जरूरी डॉक्यूमेंट लगाएँ:
• मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
• आधार कार्ड / ID Proof
• परिवार रजिस्टर / राशन कार्ड
• सभी वारिसों की डिटेल
• लोकल जांच (Verification) होती है (लेखपाल/राजस्व अधिकारी)
• 7–21 दिन में सर्टिफिकेट जारी

फीस
समान्य ₹20 से ₹100 (राज्य के अनुसार)

2. Succession Certificate (उत्तराधिकार प्रमाणपत्र)

कब जरूरी होता है?
• बड़ा क्लेम (जैसे ₹5 लाख+, Insurance, Shares, FD)
• जब वारिसों में विवाद हो
• कोर्ट द्वारा प्रमाण चाहिए

कहाँ से बनता है?
• District Civil Court (जिला न्यायालय)

कैसे बनवाएँ? (Process)
वकील के माध्यम से कोर्ट में याचिका (Petition) फाइल करें

डॉक्यूमेंट लगाएँ:
• Death Certificate
• सभी Legal Heirs की डिटेल
• एसेट का प्रूफ (Policy, FD, etc.)
• कोर्ट नोटिस जारी करता है (Public Notice)
• अगर कोई आपत्ति नहीं → कोर्ट सर्टिफिकेट जारी करता है

समय
2–6 महीने (कभी-कभी ज्यादा)

फीस
Court fee ~ 2%–3% (State अनुसार)

Important Tips

• LIC जैसे मामलों में कई बार पहले Indemnity Bond + 
• Affidavit देकर भी क्लेम मिल सकता है (अगर अमाउंट कम हो)
• सीधे कोर्ट जाने से पहले इंश्योरेंस कंपनी से पूछ लें

insurance claims के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा करने के तरीके:
• ऑनलाइन अपलोड
• ब्रांच में जाकर
• स्पीड पोस्ट या कूरियर

Read Also: 

1. What is Life Insurance? इसके प्रकार, फायदे और सही पॉलिसी कैसे चुनें (पूरी जानकारी हिंदी में)
2. LIC Amritbaal Policy 2026: Benefits, Plan Details Hindi
3. LIC Protection Plus Plan 2026 क्या है? 


Life insurance claims for 2026: Verification & Investigation (जांच प्रक्रिया)

डॉक्यूमेंट्स जमा होने के बाद कंपनी कुछ महत्वपूर्ण चीजें वेरिफाई करती है:

• पॉलिसी एक्टिव है या नहीं
• प्रीमियम समय पर जमा हुआ है या नहीं
• KYC और नॉमिनी डिटेल सही है या नहीं

सामान्य मामलों में क्लेम बिना ज्यादा जांच के पास हो जाता है। लेकिन अगर पॉलिसी शुरू होने के 3 साल के भीतर मृत्यु होती है, तो कंपनी विस्तृत जांच (Investigation) कर सकती है।

IRDAI Claim Settlement Timeline (2026 में लागू – सख्त नियम)

IRDAI Master Circular 2024 के अनुसार सभी कंपनियों पर बाइंडिंग टाइमलाइन: 

क्लेम का प्रकार टाइमलाइन
(इंटिमेशन + डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद)
अगर डिले हो तो
Death Claim (बिना Investigation) 15 दिन Interest (Bank Rate + 2%)
Death Claim (Investigation वाली) 45 दिन Interest (Bank Rate + 2%)
Maturity / Survival Benefit / Annuity Due Date पर ही Interest (Bank Rate + 2%)
Surrender / Partial Withdrawal 7 दिन Interest (Bank Rate + 2%)

अगर कंपनी तय समय में क्लेम सेटल नहीं करती, तो उसे बैंक रेट + 2% के हिसाब से ब्याज देना होगा।

Maturity Claim कैसे होता है?

Maturity के 2-3 महीने पहले कंपनी खुद ही रिमाइंडर भेजती है और डिस्चार्ज वाउचर देती है। आपको सिर्फ फॉर्म और पॉलिसी जमा करनी होती है, और पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आ जाता है।
भुगतान आमतौर पर NEFT या RTGS के जरिए सीधे नॉमिनी के खाते में किया जाता है।

Claim Reject या Delay होने पर क्या करें?

अगर क्लेम में देरी हो रही है या रिजेक्ट हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास कई विकल्प हैं:

• सबसे पहले कंपनी के grievance cell में शिकायत करें
30 दिन में समाधान न मिले तो Bima Bharosa पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें
• इसके बाद Insurance Ombudsman के पास जाएं
Ombudsman का फैसला बीमा कंपनी के लिए बाध्यकारी होता है और यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त होती है

आज के समय में अधिकांश कंपनियों का Claim Settlement Ratio 99%+ है, इसलिए सही और genuine क्लेम आसानी से पास हो जाते हैं


FAQ

Q1. क्या सभी प्लान में क्लेम प्रोसेस एक जैसा होता है?
हाँ, Insurance Regulatory and Development Authority of India के नियम सभी प्लान पर लागू होते हैं।

Q2. क्या ऑनलाइन क्लेम किया जा सकता है?
हाँ, ज्यादातर कंपनियां ऑनलाइन क्लेम सुविधा देती हैं।

Q3. Unclaimed Amount कैसे चेक करें?
Bima Bharosa पोर्टल पर पॉलिसी नंबर या PAN से चेक कर सकते हैं।

Q4. ब्याज कब मिलता है?
अगर देरी कंपनी की तरफ से होती है, तो आपको स्वतः ब्याज दिया जाता है।


जीवन बीमा का असली लाभ तभी मिलता है जब क्लेम प्रक्रिया समय पर और सही तरीके से पूरी हो। इसलिए जरूरी है कि:
पॉलिसी डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें
नॉमिनी को सभी जानकारी पहले से दें
डिजिटल और फिजिकल दोनों कॉपी रखें

Insurance Regulatory and Development Authority of India के नए नियमों ने क्लेम प्रक्रिया को पहले से ज्यादा तेज़ और पारदर्शी बना दिया है। सही जानकारी होने पर क्लेम लेना अब मुश्किल नहीं आसान हो गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post