LIC Protection Plus Plan (886) 2026 क्या है? फीचर्स, फायदे, प्रीमियम और पूरी जानकारी

                                                                       
LIC Protection Plus Plan

आज के समय में अपनी या परिवार का सुरक्षा कि बात करें तो यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अपना या परिवार की सुरक्षा करना बहुत ही जरूरी है और यह कोई और पूरा भरोसे के करने की बात करें तो और महत्वपूर्ण बात है क्योंकि आपको अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है इसलिए। Life Insurance Corporation of India (LIC) जो भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद जीवन बीमा कंपनी है। यह समय-समय पर लोगों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर नए बीमा प्लान लॉन्च करती रहती है। इन्हीं में से एक नया प्लान एलआईसी प्रोटेक्शन प्लस (Plan No. 886, UIN: 512L361V01) है, जिसे 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया गया। यह एक Non-Participating, Unit Linked, Individual Life Insurance Savings Plan है, जिसमें लाइफ कवर और निवेश दोनों का कॉम्बिनेशन मिलता है।

यह एक Non-Participating, Unit Linked, Individual Life Insurance Savings Plan है। इसका मतलब है कि इसमें लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ-साथ निवेश का भी अवसर मिलता है। यह योजना उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है जो अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा के साथ लंबे समय में धन निर्माण करना चाहते हैं।


LIC Protection Plus Plan 886 क्या है?

LIC Protection Plus एक (ULIP (Unit Linked Insurance Plan) है। इसमें पॉलिसीधारक द्वारा दिया गया प्रीमियम दो भागों में विभाजित होता है। एक हिस्सा जीवन बीमा कवर के लिए और दूसरा हिस्सा विभिन्न निवेश फंड्स में निवेश किया जाता है। यही इसे और खास बनता है 
इस योजना में निवेश का रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर है जो मार्केट-लिंक्ड निवेश को समझते हैं और लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखना चाहते हैं। और अधिक से अधिक रिटर्न्स चाहते है 

LIC Protection Plus Plan 886 की मुख्य विशेषताएं

इस प्लान में कई आधुनिक और लचीले फीचर्स दिए गए हैं:
• इसमें लाइफ कवर और निवेश का कॉम्बिनेशन है 
• 6 अलग-अलग निवेश फंड विकल्प है 
• साल में 4 बार फंड स्विचिंग फ्री है 
• टॉप-अप प्रीमियम देने की सुविधा है 
• 5 साल बाद पार्शियल विड्रॉल का विकल्प है 
• सम एश्योर्ड बढ़ाने या घटाने की सुविधा है 
• ऑप्शनल Accidental Death Benefit Rider है 

इस प्लान की एक खास विशेषता यह भी है कि अगर पॉलिसी पूरी अवधि तक चलती है तो मैच्योरिटी के समय मॉर्टेलिटी चार्जेस की पूरी राशि वापस मिल सकती है, जिससे कुल रिटर्न बेहतर हो सकता है।


LIC Protection Plus Plan: पात्रता (Eligibility)

LIC Protection Plus Plan लेने के लिए कुछ बुनियादी पात्रता शर्तें तय की गई हैं:
• न्यूनतम एंट्री आयु: 18 वर्ष
• अधिकतम एंट्री आयु: 65 वर्ष
• पॉलिसी टर्म: 10, 15, 20 या 25 वर्ष
• प्रीमियम पेइंग टर्म: 5, 7, 10 या 15 वर्ष
• अधिकतम मैच्योरिटी आयु: लगभग 90 वर्ष

सम एश्योर्ड का निर्धारण वार्षिक प्रीमियम के आधार पर किया जाता है।

LIC Protection Plus Planप्रीमियम भुगतान विकल्प

इस योजना में प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे पॉलिसीधारक अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकता है।

प्रीमियम भुगतान के विकल्प:
• वार्षिक (Yearly)
• अर्धवार्षिक (Half-Yearly)
• तिमाही (Quarterly)
• मासिक (Monthly)

इसके अलावा पॉलिसीधारक यें विकल्प भी चुन सकता है।
• Regular Pay
• Limited Pay

यदि पॉलिसीधारक अतिरिक्त निवेश करना चाहता है तो वह टॉप-अप प्रीमियम भी दे सकता है, जिससे फंड वैल्यू बढ़ सकती है।

निवेश और फंड विकल्प

LIC Protection Plus Plan में निवेश के लिए कुल 6 फंड विकल्प दिए गए हैं, जिनका जोखिम स्तर अलग-अलग है।

• Bond Fund – कम जोखिम
• Secured Fund – कम से मध्यम जोखिम
• Balanced Fund – मध्यम जोखिम
• Growth Fund – उच्च जोखिम
• Flexi Growth Fund
• Flexi Smart Growth फण्ड

पॉलिसीधारक अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार फंड चुन सकता है और समय-समय पर उसमें बदलाव भी कर सकता है।

डेथ बेनिफिट

अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति को निम्न में से जो अधिक हो वह राशि मिलती है:

• बेसिक सम एश्योर्ड
• फंड वैल्यू
• कुल प्रीमियम का 105%

अगर पॉलिसी के साथ कोई राइडर लिया गया है तो उसका अतिरिक्त लाभ भी दिया जाता है।

मैच्योरिटी बेनिफिट

अगर पॉलिसीधारक पूरी अवधि तक जीवित रहता है और पॉलिसी जारी रहती है, तो मैच्योरिटी के समय उसे निम्न लाभ मिलते हैं:

• कुल यूनिट फंड वैल्यू
• मॉर्टेलिटी चार्जेस की रिफंड

यह फीचर इस योजना को कई अन्य ULIP योजनाओं से अलग बनाता है।

लॉक-इन पीरियड और पार्शियल विड्रॉल

• LIC Protection Plus Plan में 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इसका मतलब है कि पहले 5 साल तक पॉलिसी से पैसा नहीं निकाला जा सकता।
5 साल पूरे होने के बाद पॉलिसीधारक कुछ शर्तों के साथ आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) कर सकता है।

टैक्स लाभ

इस योजना में आयकर अधिनियम के तहत टैक्स लाभ भी मिल सकते हैं:

• प्रीमियम पर Section 80C के तहत टैक्स छूट
• मैच्योरिटी राशि पर Section 10(10D) के तहत छूट (नियमों के अनुसार)


LIC Protection Plus (Plan 886) एक आधुनिक ULIP योजना है, जिसमें जीवन बीमा और निवेश दोनों का लाभ मिलता है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो लंबी अवधि तक निवेश करना चाहते हैं और मार्केट-लिंक्ड रिटर्न लेने के लिए तैयार हैं।

इस प्लान के मुख्य फायदे हैं – फंड विकल्पों की विविधता, सम एश्योर्ड में लचीलापन, टॉप-अप निवेश की सुविधा और मैच्योरिटी पर मॉर्टेलिटी चार्जेस की रिफंड। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि ULIP होने के कारण इसका रिटर्न बाजार पर निर्भर करता है और इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड भी होता है।

इसलिए इस पॉलिसी को लेने से पहले अपनी वित्तीय जरूरत, जोखिम क्षमता और लंबी अवधि की योजना को ध्यान में रखना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना का ब्रोशर और पॉलिसी दस्तावेज देख सकते हैं। या इसकी अधिकारिक ब्रांच विजिट कर सकते है वहाँ से भी आपको सही जानकारी मिल जाएगी। 











Post a Comment

Previous Post Next Post